General Studies · Eligibility Test
निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें: एक हवाई जहाज कंपनी ने पायलट के पद के लिए विज्ञापन दिया है। इसके लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं: i) उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना चाहिए। ii) उम्मीदवार के पास 1000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव होना चाहिए। iii) उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (Commercial Pilot's License) होना चाहिए। अपवाद: - ऐसा उम्मीदवार जो उपरोक्त (ii) को छोड़कर अन्य सभी शर्तों को पूरा करता है, लेकिन उसके पास कम से कम 750 घंटे का उड़ान अनुभव है और उसने सैद्धांतिक परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो उसे कंपनी के सीईओ (CEO) के पास भेजा जाएगा। - ऐसा उम्मीदवार जो उपरोक्त (iii) को छोड़कर अन्य सभी शर्तों को पूरा करता है, लेकिन उसके पास किसी अन्य देश द्वारा जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस है और वह 10 लाख रुपये का बांड साइन करने के लिए तैयार है, तो उसे कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) के पास भेजा जाएगा। ऋत्विक इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है। उसके पास भारत सरकार द्वारा जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस है। उसके पास 850 घंटे का उड़ान अनुभव है और उसने अपनी सैद्धांतिक परीक्षा में 90% अंक प्राप्त किए हैं। वह वायुसेना अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान कर सकता है। ऋत्विक के संबंध में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए?
- 1उसे कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) के पास भेजा जाएगा।
- 2ऋत्विक का चयन नहीं किया जाएगा।
- 3उसे कंपनी के सीईओ (CEO) के पास भेजा जाएगा।✓
- 4ऋत्विक का चयन किया जाएगा।
सही उत्तर देखें
उसे कंपनी के सीईओ (CEO) के पास भेजा जाएगा।
Download Single Question PDF
Save this question and verified answer as a clean study sheet with live clickable link.
Share with Friends & Study Groups
Challenge your peer aspirants on WhatsApp or Telegram to solve this question!
Preparing for General Studies?
Practice full-length mock tests with real exam timers, instant score analysis, and all-India ranking.
Want more practice questions on Eligibility Test?
Solve complete topic-wise tests with detailed solutions on GkGet.
Related Practice Questions
Recommended practice questions in General Studies · Eligibility Test