Hindi · Reading Comprehension
आनंद और खुशी की खोज में हम सारा जीवन लगे रहते हैं। बाह्य शिष्टाचारों से खुशी तो प्राप्त होती है किन्तु वह क्षणिक होती है। आत्मिक खुशी तो हमें अपने अन्दर ही तलाशनी होती है। बाह्य मन को कुछ देर के लिए शांत, स्थिर और गतिहीन कीजिए और अन्तर्मन को निर्देश दीजिए कि वह अपने संग्रह में से नकारात्मक यादों-अनुभूतियों को मिटा कर आपके लिए आनंद के अनमोल सच्चे मोती निकाल कर लाए। उपरोक्त गद्यांश के आलोक में रेखांकित विचार की उपयुक्त व्याख्या का चुनाव कीजिए:
- 1जब बाह्य मन गतिहीन होकर शांत हो जाता है तो अन्तर्मन धीरे-धीरे इस स्थिरता और शांति को अपना लेता है और चित्त की उथल-पुथल समाप्त होने से मन को शान्ति मिलती है और अन्तर्मन आनंदित और स्फूर्त रहने लगता है।
- 2जब बाह्य मन गतिहीन होकर शांत होता है और इस प्रक्रिया की प्रतिदिन पुनरावृत्ति होती है तो अन्तर्मन धीरे-धीरे इस स्थिरता और शांति को आदत में बदल देता है और अन्तर्मन में निहित सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है। चित्त की उथल-पुथल और नकारात्मकता समाप्त होने से मन को शक्ति मिलती है और अन्तर्मन आनंदित और स्फूर्त रहने लगता है।✓
- 3बाह्य मन की गतिहीनता आनंद उत्पन्न करने लगती है और शांति की अनुभूति होती है।
- 4बाह्य मन सोचना बंद कर देता है तो बुरी यादें मन को शांत कर देती हैं और आनंद मिलता है।
सही उत्तर देखें
जब बाह्य मन गतिहीन होकर शांत होता है और इस प्रक्रिया की प्रतिदिन पुनरावृत्ति होती है तो अन्तर्मन धीरे-धीरे इस स्थिरता और शांति को आदत में बदल देता है और अन्तर्मन में निहित सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है। चित्त की उथल-पुथल और नकारात्मकता समाप्त होने से मन को शक्ति मिलती है और अन्तर्मन आनंदित और स्फूर्त रहने लगता है।
Download Single Question PDF
Save this question and verified answer as a clean study sheet with live clickable link.
Share with Friends & Study Groups
Challenge your peer aspirants on WhatsApp or Telegram to solve this question!
Preparing for Hindi?
Practice full-length Hindi mock tests with real exam timers, instant score analysis, and all-India ranking.
Want more practice questions on Reading Comprehension?
Solve complete topic-wise tests with detailed solutions on GkGet.
Related Practice Questions
Recommended practice questions in Hindi · Reading Comprehension